बस्ती, मई 27 -- बस्ती, निज संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख से अधिक लागत वाली विकास परियोजनाओं की समीक्षा हुई। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कृत्तिका ज्योत्सना ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। यहां पर जिले में संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास परियोजनाओं के प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। डीएम ने परियोजनाओं के वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। समीक्षा के दौरान कुछ परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। यह भी पढ़ें- धीमी गति से चल रही परियोजना को समय से पूरा करें अधिकारी संबंधित अधिकारियों एवं का...