सिद्धार्थ, मार्च 22 -- बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। बांसी के रेलवे स्टेशन को लेकर लोगों में उत्साह है। सभी को उम्मीद है कि वर्ष 2026 के अंत में रेल लाइन सेवा प्रारंभ हो जाएगी, लेकिन निर्माण कार्यों की धीमी गति से ग्रहण लगता नजर आ रहा है। स्थानीय कर्मियों के मुताबिक जिस धीमी गति से निर्माण चल रहा है, इससे यह साफ है कि निर्धारित अवधि में रेल मार्ग का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाएगा। यह रेल लाइन खलीलाबाद-श्रावस्ती वाया बांसी रेल मार्ग के निर्माण में बांसी तहसील मुख्यालय पर मॉडर्न रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है। रेलवे स्टेशन का निर्माण बांसी के सटे गौरी गांव के पास शुरुआती दौर में जिस तेजी के साथ निर्माण प्रारंभ किया गया था, उससे लग रहा था कि वर्ष 2026 के दिसंबर अंत तक यह निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। वर्तमान समय में निर्माण कार्य की धी...