धनबाद, मार्च 29 -- हीरक रोड के मनोहरटांड़ जोरिया पर बन रहे पुल का काम धीमी गति से चल रहा है। इससे ग्रामीणों में रोष है। यह पुल पिछले तीन दशकों से जर्जर और टूटा हुआ था। इसके दोनों छोर लटके हुए थे। इसके बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर यहां से आवाजाही करते थे। उत्तर और दक्षिण दिशा के दर्जनों गांवों के लिए यह कांड्रा, पॉलिटेक्निक कॉलेज और चासनाला जाने का सबसे सुगम रास्ता है। सिंदरी विधायक की पहल पर विशेष प्रमंडल विभाग की ओर से पुल का जीर्णोद्धार कार्य शुरू तो किया गया, लेकिन बीते छह महीनों में अब तक पिलर भी तैयार नहीं हो पाए हैं। पुल नहीं बनने के कारण लोगों को सिंदरी होकर करीब पांच किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। ग्रामीण कांति महतो, मुखिया राजाराम रजक, अरविंद सिंह, विमल रवानी, महावीर महतो और विश्वनाथ गोराई ने आरोप लगाया है कि संवेद...