चंदौली, फरवरी 11 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के धीना बाजार निवासी 35 वर्षीय मनोज कुमार खरवार बीते सोमवार के देर रात फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। धीना थाना प्रभारी दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया की मृतक मनोज कुमार खरवार शराब का सेवन करता था। वह हमेशा शराब के नशे में रहता था। परिजनों के बयान पर मामले की छानबीन कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.