नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- सुधीश पचौरी,हिंदी साहित्यकार इस बरस का नोबेल सम्मान कनाडाई लेखिका और कवयित्री ऐनी कार्सन को उनके समग्र लेखन पर दिया गया है। इस तरह, नोबेल सम्मान कमेटी वालों ने हमारे जैसे हिंदी वालों को कुछ दिन के लिए एक 'एजेंडा' पकड़ा दिया है कि हम भी नोबेल सम्मानित इस लेखिका व कवयित्री को पढ़ें, उनका गुणगान करें, लेकिन सोशल मीडिया के इन दिनों में तो हम सब इतने 'थेथर' हो चुके हैं कि किसी को भी दो-चार मिनट से ज्यादा लिफ्ट देने के लायक नहीं समझते। कुछ अंग्रेजी वाले या 'फिफ्टी अंग्रेजी फिफ्टी हिंदी' वाले कार्सन के कसीदे गा चुके हैं और कुछ उनके बारे में लिखते हुए अपने बारे में ज्यादा बताते नजर आते हैं, जैसे उनसे कुछ दिन पहले मिले हों या वही कार्सन साहित्य के एकमात्र एक्सपर्ट हैं। यूं भी, नोबेल वाले पब्लिसिटी के पूरे उस्ताद हैं। वे जि...