बांका, मई 25 -- बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के गोरगामा स्थित न्यू तारा होटल में छापेमारी कर बाल श्रम उन्मूलन धावा दल ने एक 13 वर्षीय बाल श्रमिक को मुक्त कराया। बाल श्रमिक मुंगेर जिला अंतर्गत तारापुर थाना के लौना गांव का रहने वाला है। छापेमारी में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मनोज प्रभाकर(बेलहर), राहुल(अमरपुर), जयंत कुमार सिंह(कटोरिया) ने भाग लिया। इस संबंध में बेलहर थाना में होटल संचालक अशोक कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह भी पढ़ें- बाल श्रम मुक्त बचपन बनाने में सभी पदाधिकारी लाएं तेजी यह भी पढ़ें- बाल श्रम के मामले में होटल संचालक पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...