बिहारशरीफ, जून 11 -- धावा दल ने दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। श्रम संसाधन विभाग के धावा दल ने दो बच्चों को बाल श्रम से मुक्त करवाया। दोनों बच्चे होटल में काम करते पाए गए। दोनों बच्चों को बाल कल्याण समिति, शेखपुरा को सौंप दिया गया है। धावा दल में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी नरेश प्रसाद, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अरुण कुमार, मिथिलेश कुमार, मुरली मनोहर मणि, जन निर्माण केंद्र के राकेश रौशन व रवि कुमार शामिल थे। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता) यह भी पढ़ें- धावा दल ने दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...