हाजीपुर, अगस्त 19 -- बाल श्रम उन्मूलन के लिए जिला प्रशासन के निर्देशानुसार धावा दल ने पटेढ़ी बेलसर और लालगंज में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 03 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिलाधिकारी वर्षा सिंह के मार्गदर्शन में जिला में गठित धावादल ने जिले के अन्तर्गत पटेढ़ी बेलसर से 01 एवं लालगंज से-02 कुल-03 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया है।

छापेमारी की जानकारी मेसर्स सूरज ऑटो गैराज,साईन चौक, पटेढ़ी बेलसर,जिला-वैशाली के प्रतिष्ठान से नियोजक सूरज कुमार,पिता-रामनाय सिंह,ग्राम-रसुलपुर,थाना-बेलसर ओपी,जिला-वैशाली से कार्यरत 01 बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया। मेसर्स अपनी साईकिल दूकान,मंगलकोटी, पो-रिखर थाना-वैशाली,जिला-वैशाली के प्रतिष्ठान से नियोजक मो.जवाहर अली,पिता-अहमद अली,पता-मंगलकोटी,थाना-लालगंज,जिला-वैशाल...