गिरडीह, मार्च 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। बाल श्रमिक रखे जाने की सूचना प्राप्त पर धावा दल के द्वारा मंगलवार को गिरिडीह शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों, होटलों, ढाबों आदि का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पूर्व प्राप्त शिकायत के आधार पर जिला समाहरणालय में अवस्थित कैंटीन का औचक निरीक्षण किया गया। जहां एक बाल मज़दूर को काम करते बरामद किया गया। निरीक्षण के दौरान बच्चा ग्लास, कप, प्लेट धोते, साफ-सफाई तथा ज्वलन शील चूल्हे क़े नज़दीक चाय बनाते हुए देखा गया। रेस्क्यू किए गए बच्चे को बाल कल्याण समिति गिरिडीह के समक्ष प्रस्तुत किया गया। संज्ञान लेते हुए उम्र के सत्यापन हेतु उउवि महेशलुंडी से जन्म तिथि से सबंधित प्रमाण पत्र लिया गया। जिसमें पाया गया कि बच्चे की उम्र विद्यालय अभिलेख के अनुसार 15 वर्ष है और वह अष्टम वर्ग में नामांकित है। विद्यालय छोड़कर आजीविका के...