बिहारशरीफ, सितम्बर 21 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। रहुई प्रखंड के धमौली बाजार से सोमवार को धावादल ने प्रतिष्ठान में काम कर रहे एक बाल श्रमिक को छुड़ाया। धावादल में रहुई के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुमित कुमार, प्रिंस कुमार, सतीश सिंह, आईिडया के जिला समन्वयक उज्ज्वल कुमार, अश्विन कुमार व अन्य शामिल थे। श्री सुमित कुमार ने कहा कि इस तरह का अभियान निरंतर चलता रहेगा। किसी भी प्रतिष्ठान में बाल श्रम नहीं करवाना है। ऐसा करते पकड़े जाने पर संचालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...