गिरडीह, मई 19 -- डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड के धावाटांड़-बरियारपुर सड़क निर्माण में कथित अनियमितता और घटिया सामग्री के इस्तेमाल से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को निर्माण कार्य बंद करा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार विभागीय अधिकारियों और संवेदक को शिकायत करने के बावजूद कार्य की गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया, जिसके बाद उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। बताया जाता है कि ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल गिरिडीह द्वारा लगभग पांच किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण करीब पांच करोड़ रुपए की लागत से कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक ने गार्डवाल और पुलिया निर्माण का कार्य पेटी ठेके पर दे दिया है, जिसके कारण निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं हो रहा है। यह भी पढ़ें- ग्रामीणों ने लगाया करोड़ों से बन रही सड़क में अनियमितता का आरोपग्रामीणों का आरो...