भदोही, मार्च 6 -- भदोही, संवाददाता। जिले के कोइरौना क्षेत्र निवासी सतीश कुमार वर्मा नामक धावक ने कालीन नगरी का नाम एक बार फिर रोशन किया है। पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को उनका स्वागत किया। हरियाणा प्रांत के रोहतास में आयोजित आल इंडिया यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप-2026 में उन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया था। उक्त प्रतियोगिता 10 किलोमीटर की थी। एसपी ने धावक सतीश वर्मा को मेडल देकर उत्साह बढ़ाया। कहा कि गत माह 28 फरवरी को उन्होंने भदोही हॉफ मैराथन में प्रथम स्थान हासिल किया था। जिले का नाम रोशन करने वाले धावक के उज्जवल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.