चाईबासा, अप्रैल 5 -- चाईबासा,संवाददाता। प्रथम खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स में भाग लेने के बाद चाईबासा पहुंचे तांतनगर प्रखंड अंतर्गत सीनी निवासी धावक लालू कालुंडिया का संघ के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। कालुंडिया ईचा खरकई बांध विरोधी संघ कोल्हान के सक्रिय सदस्य भी हैं। वे छत्तीसगढ़ में खेल एवं युवा मंत्रालय, भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 25 मार्च से 3 अप्रैल तक झारखंड का प्रतिनिधित्व कर लौटे। संघ की ओर से लालू को पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम जिले से एकमात्र मेधावी खिलाड़ी के रूप में लालू कालुंडिया का चयन झारखंड राज्य टीम में हुआ था। लालू कालुंडिया 5000 मीटर और 10,000 मीटर दौड़ स्पर्धा में झारखंड का प्रतिनिधित्व किया। संघ की ओर बीर सिंह बिरुली, रेयान्स सामड, सुरेश चंद्र सोय रवींद...