जमशेदपुर, जनवरी 2 -- भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2023 बैच के पदाधिकारी अर्नव मिश्रा ने धालभूम अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) के रूप में आज पदभार ग्रहण किया। उन्हें प्रभारी एसडीएम चंद्रजीत सिंह ने प्रभार सौंपा। पदभार ग्रहण के पश्चात अर्णव मिश्रा ने जिला उपायुक्त से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने उपायुक्त को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। शिष्टाचार भेंट के दौरान उपायुक्त द्वारा मिश्रा को उनके नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी गईं एवं प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन, जनहित से जुड़े विषयों के प्रभावी निष्पादन तथा अनुमंडल क्षेत्र में बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...