घाटशिला, अप्रैल 6 -- धालभूमगढ़। आदिवासी भूमिज समाज द्वारा हवाई पट्टी में प्राकृतिक महोत्सव दिशुवा हांडी बोंगा (सरहुल) पर्व का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार के प्रतिनिधि हरीश भूमिज एवं घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के प्रतिनिधि अर्जुन चंद्र हांसदा उपस्थित रहे। मौके पर 24 नाया को वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर बंगाल से आई कलाकारों ने नृत्य की प्रस्तुति की। मौके पर कमल मंडल, धीरेंद्र नाथ पाल, चचेतन, विनोद चौबे तथा प्रदीप राय एवं पोटका विधानसभा से दिनेश सरदार, निरंजन सरदार, मेहालाल सरदार, रुक्मिणी सरदार, जय सिंह सरदार आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...