घाटशिला, मार्च 24 -- धालभूमगढ़। धालभूमगढ़ वन विश्रामागार में सक्रिय भाजपाइयों ने आपातकालीन बैठक की। ग्रामीण जिला अध्यक्ष जमशेदपुर के नाम स्व हस्ताक्षर युक्त आवेदन दिया। बिना रायशुमारी से चुने गए मंडल अध्यक्ष के विरोध में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। सक्रिय कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया 10 जनवरी, 2026 को गालूडीह में गुप्त तरीके से कार्यकर्ताओं को बिना सूचना दिए ही धालभूमगढ़ मंडल अध्यक्ष का चुनाव कुछ व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए कर लिया। इस संबंध में पर्यवेक्षक से बात करने पर उन्होंने कहा कि उक्त प्रक्रिया को निरस्त किया जाएगा। बाद में रायशुमारी से ही मंडल अध्यक्ष का चुनाव होगा। 14 मार्च, 2026 को सोशल मीडिया से धालभूमगढ़ मंडल अध्यक्ष की घोषणा की। धालभूमगढ़ मंडल के कार्यकर्ताओं एवं उनकी भावनाओं तथा आत्म सम्मान को ठेस...