घाटशिला, जुलाई 18 -- धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत मौदासौली पंचायत के जगन्नाथपुर गांव के चार युवक अजय सिंह, राजेश कर्मकार, रंजीत कर्मकार एवं रवींद्र कर्मकार रोजगार के लिए गुजरात स्थित अलाइव ग्रैनिटो एलएलपी कंपनी में काम करने गए थे। आरोप है कि कंपनी में उनके साथ अत्यधिक प्रताड़ना की जा रही है। चारों युवक घर लौटना चाहते हैं, लेकिन कंपनी के एजेंट उन्हें मारपीट की धमकी देकर रोक रहे हैं। भय के कारण वे मजबूरी में वहीं काम करने को विवश हैं। चारों युवकों ने अपनी स्थिति की जानकारी परिजनों को दी, तो परिवार के सदस्य चिंतित हो गए। स्थानीय निवासी रोहित कर्मकार ने मामले की जानकारी जुनबनी पंचायत के उपमुखिया सुजन कुमार मान्ना को दी। यह भी पढ़ें- Munger News: हुजूर! बड़े भाई और बहन करते हैं मारपीट घर से निकलने की देते हैं धमकी... मामले की गंभीरता को देखते हुए ...