धालभूमगढ़ एयरपोर्ट मामले में डीएफओ भेज चुके हैं रिपोर्ट
जमशेदपुर, अगस्त 6 -- धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना की वन स्वीकृति प्रक्रिया में प्रगति हुई है। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष मानव केडिया के नेतृत्व में मंगलवार को जमशेदपुर के वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) सबा आलम अंसारी से मुलाकात कर लंबित बिंदुओं की स्थिति की जानकारी ली। डीएफओ ने चैंबर को बताया कि उनके स्तर से सभी लंबित बिंदुओं पर आवश्यक जानकारी और जवाब तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिए गए हैं। अब वन विभाग और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय स्तर पर आगे की कार्रवाई होनी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि उनके कार्यालय की ओर से परियोजना में कोई विलंब नहीं होगा। चैंबर ने इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य सरकार से लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का अनुरोध किया था, ताकि 99.2...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.