घाटशिला, फरवरी 26 -- धालभूमगढ़ । टाटा स्टील के स्वास्थ्य विभाग की ओर से धालभूमगढ़ प्रखंड के पानीजिया पंचायत भवन के आदिवासी संस्कृति कला केंद्र में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में टाटा स्टील स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टर प्रियंका पांडेय, मुकेश पांडेय, गौरव बनर्जी, विकास दुबे ,आशीष पारीक, शैलेंद्र सिंह, मनीष कुमार एवं संजय कुमार ने मौसमी बीमारी के साथ-साथ सर्दी खांसी एवं ब्लड शुगर, रक्तचाप, चर्म रोग, हड्डी रोग और स्त्रियों से संबंधित बीमारियों की जांच की एवं दवा भी उपलब्ध कराई। बुजुर्गों एवं महिलाओं को मल्टी विटामिन का भी वितरण किया गया। शिविर में 336 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। कला मंदिर की ओर से परेश गोप, अनोद कुजूर, चांदनी गोप, सुनीता गोप की भूमिका सराहनीय रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...