घाटशिला, मई 31 -- धालभूमगढ़, संवाददाता। सामाजिक संस्था सेवा ही धर्म की ओर से प्रखंड के ऊर्जावान एवं प्रतिभावान 100 छात्र-छात्राओं को उनकी कक्षा एवं विद्यालय में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, प्रखंड विकास पदाधिकारी बबली कुमारी तथा थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि सेवा ही धर्म संस्था समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। विशेष रूप से शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहित करने का उसका प्रयास सराहनीय है। उन्होंने संस्था से आग्रह किया कि विद्यालय छोड़ चुके तथा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा में भी सहयोग प्रद...