घाटशिला, फरवरी 13 -- धालभूमगढ़। पुलिस ने साइना मुंडा के आवेदन पर बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में चालक गुरु चरण हांसदा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने चालक पर तेजी से और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। आरोपित ड्राइवर को थाने से ही मुचलके पर पुलिस ने रिहा कर दिया। विदित हो कि सड़क दुर्घटना में पिकअप वैन के पलटने से एक राजमिस्त्री की मृत्यु हो गई थी और आठ स्त्री पुरुष श्रमिक घायल हो गए थे। घायलों की खोज खबर लेने के लिए सामाजिक संस्था सेवा ही धर्म के संस्थापक अपने सहयोगी के साथ एमजीएम गए और पीड़ितों को खाने के लिए फल और अन्य सामग्री देकर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.