धालभूमगढ़ : बाइक को बचाने में कार पुल के नीचे गिरी, तीन घायल
घाटशिला, मई 22 -- धालभूमगढ़, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर बाइक सवार को बचाने में हावड़ा से टाटानगर आ रही एक कार बसकटिया के समीप पुल से गिर गई। इसमें कार सवार दो परिवार के तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के हावड़ा निवासी सुभेंदु दास, जयश्री दास, साम्य दास, सावित्री सांत्रा, काली पदो बाग एवं रितु बाग अपनी निजी कार से टाटानगर के टेल्को स्थित रितु बाग के मामा के घर जा रहे थे। इसी दौरान गलत दिशा से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने कार को बाईं ओर मोड़ दिया। कार और अधिक बाईं ओर चली गई, जिससे वह गार्डवाल तोड़ते हुए पुल के नीचे जा गिरी। घटना में 60 वर्षीय सावित्री सांत्रा, 8 वर्षीय साम्य दास और 8 वर्षीय रितु बाग घायल हो गए। सावित्री सांत्रा की कमर एवं दाहिने हाथ की कलाई में चोट आई है。
इलाज के बाद जमशेदप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.