घाटशिला, मार्च 9 -- धालभूमगढ़। धालभूमगढ़ थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर मोहालीशोल के नजदीक शनिवार की देर रात 54 वर्षीय बालीदुमा निवासी भानू महतो सड़क पार करते समय एक मोटरसाइकिल से टकरा गए। धक्के से राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। रोगी वाहक वाहन से उन्हें अनुमंडल अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद वरीय चिकित्सालय अग्रसारित कर दिया। परिजन महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल ले गये। चिकित्सा के दौरान भानू महतो ने अंतिम सांस ली। उनके चचेरे भाई परमेश्वर महतो के आवेदन पर धालभूमगढ़ पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार भानू महतो महोलीशोल में किसी लाइन होटल में रसोइया का काम करते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...