गाज़ियाबाद, अप्रैल 6 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाने पर नगर निगम के पार्षद को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई। पार्षद ने पांच लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शालीमार गार्डन के नगर निगम पार्षद रवि भाटी ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाले एक नागरिक ने 19 मार्च को उन्हें एक वीडियो भेजी थी। वीडियो में दो धार्मिक स्थलों पर लगे लाउड स्पीकर तेज आवाज में बजाया जाना बताया गया था। उन्होंने वह वीडियो पुलिस को भेजकर शिकायत की और लाउड स्पीकर उतरवाने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर उतरवा दिए। बाद में वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद से उस पर आने वाले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.