सहारनपुर, मई 23 -- सहारनपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में धार्मिक स्थल में 10 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि धार्मिक स्थल जुड़े एक व्यक्ति ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। बच्ची के रोने और चिल्लाने पर आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी के चंगुल से मासूम छुड़वाया। पता लगने पर देहात कोतवाली पर भीम आर्मी के कार्यकर्ता एकत्र हो गए। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। मौके पर कई थानों की पुलिस भी पहुंच गई। बच्ची के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही को आरोपी को हिरासत में ले लिया। देहात कोतवाली क्षेत्र एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 10 वर्षीय बेटी गांव के ही कुछ बच्चों के साथ धार्मिक स्थल परिसर में खे...