झांसी, मई 31 -- झांसी, संवाददाता। शहर कोतवाली थाना क्षेत्रान्तर्गत एक प्राचीन धार्मिक स्थल में दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं, जिसमें जमकर हाथापाई हुई। दोनों ने एक-दूसरे को पटककर पीटा। वहीं रविवार को किसी ने इसका वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि धार्मिक स्थल में एक महिला आए दिन किसी न किसी से विवाद व गाली-गलौज करती है। कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित धार्मिक स्थल पर एक महिला पूजन कर रही थी। जबकि दूसरी महिलाएं गाली-गलौज। यह भी पढ़ें- धार्मिक स्थल में में दो महिलाएं भिड़ीं वीडियो में महिला लगातार वीडियो बनाने के लिए कह रही है। वह बाहर से आई अन्य महिलाओं को पहले रोकती है। फिर गाली-गलौज करने लगी है। इसके...