रामपुर, अप्रैल 19 -- रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र के दबका गांव में एक धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ करने और धार्मिक पुस्तकों को आग के हवाले करने के मामले में पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस घटना में शामिल मुख्य आरोपी युवती और उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के दबका गांव निवासी महबूब अली ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर के अनुसार, शनिवार शाम एक युवती अपने कुछ साथियों के साथ गांव स्थित बड़े धार्मिक स्थल पर पहुंची थी। आरोप है कि वहां युवती ने धर्म को लेकर अपशब्द कहे और गाली-गलौज करते हुए धार्मिक स्थल के दरवाजे पर ईंट मारकर तोड़फोड़ की। यह भी पढ़ें- धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ और मारपीट करने में युवती समेत तीन पर केस इतना ही नहीं, युवती ने अंदर रखी अलमारी से धार्मिक पुस्तकें और झंडा निक...