झांसी, अप्रैल 5 -- झांसी, संवाददाता। रक्सा थाना क्षेत्र में बड़ी वारदात हुआ। बडी माता मंदिर में दिनदहाडे अज्ञात चोर दान पेटी से नगदी ले उड़ा। वहीं पूरी वारदात धार्मिक स्थल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । जिसका वीडियो किसी ने वॉयरल कर दिया। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। जब मंदिर के मुख्य पुजारी बलराम दास पास के आवास में सो रहे थे। चोर ने मंदिर के बाहर रखी दान पेटी को काटकर उसमें रखे लगभग दो से तीन हजार रुपए चोरी कर लिए। सीसीटीवी फ़टेज में दिख रहा है कि चोर मंदिर परिसर में करीब दो मिनट तक रहा। उसने दो बार दान पेटी के पास जाकर चोरी को अंजाम दिया। पहले प्रयास में उसने दान पेटी का ताला तोड़ा और दूसरे प्रयास में उसमें रखी नगदी लेकर फरार हो गया। मुख्य पुजारी बलराम दा...