पीलीभीत, जून 15 -- पीलीभीत। शहर के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में स्थित समुदाय विशेष के एक धार्मिक स्थल को अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। रविवार दोपहर बाद स्थानीय लोगों ने थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में स्थित समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल के कुछ हिस्से को क्षतिग्रस्त अवस्था में देखा। इसकी जानकारी आसपास के लोगों को मिलने पर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक नरेश त्यागी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन ...