कटिहार, मई 12 -- मनसाही, एक संवाददाता मोहनपुर पंचायत के डुमरिया बिशनपुर तिवारी टोला में बीते रात्रि एक धार्मिक स्थल को आग लगाकर क्षतिग्रस्त करने का मामला प्रकाश आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर अपनी कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीण दीपक कुमार झा ने बताया कि तिवारी टोला में एक धार्मिक स्थल की स्थापना एक बुजुर्ग के द्वारा कई साल पूर्व किया गया था और जहां पूजा पाठ होती थी। हर साल यहां मेला भी लगाया जाता था। बीते रात्रि गांव के एक व्यक्ति के द्वारा धार्मिक स्थल में आग लगा दिया गया। यह भी पढ़ें- संशोधित-धार्मिक स्थल को किया गया क्षतिग्रस्त, पुलिस कार्रवाई में जुटी घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। हालांकि घटना सामने के आने के बाद पुलिस प्रशासन आरोपी के तलाश में जुट गई है। पु...