बरेली, अप्रैल 20 -- फतेहगंज पश्चिमी।चिटौली गांव में खुराफातियों ने धार्मिक स्थल परिसर में लगे सीमेंट के स्तंभों को तोड़कर सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश की। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की है।नाराज ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिया है।चिटौली गांव में शिव मंदिर (गंगा मईया मढ़ी) का ग्रामीणों द्वारा जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इसके तहत मढ़ी परिसर और उसके बाहर खाली जमीन को खुर्द-बुर्द से रोकने को सीमेंट के स्तंभ लगाए गए थे। गांव के बाबूराम शर्मा, ग्राम प्रधान अनुज कुमार सिंह ने बताया शनिवार देर रात किसी खुराफाती ने कई स्तंभों को तोड़ दिया और कई उखाड़ने की कोशिश की।सुबह परिसर में टूटे और उखड़े स्तंभ देखकर ग्रामीणों में आक्रोश पैदा हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने जांच की। खुराफाती की तलाश कर कार्रवाई के आश्वासन प...