रुद्रपुर, मई 29 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर के भूत बंगला क्षेत्र में धार्मिक स्थल के सामने पशु अवशेष फेंके जाने के मामले को लेकर वाल्मीकि समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। समाज के लोगों ने पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर सौंपी। वाल्मीकि समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि भूत बंगला वार्ड नंबर-20 स्थित गली नंबर-6 में समाज के मंदिर के सामने पशु अवशेष फेंके गए, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा ईद के मौके पर कुर्बानी के लिए स्थान निर्धारित किए जाने के बावजूद इस तरह की घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह भी पढ़ें- धार्मिक स्थल के सामने मांस के अवशेष फेंकने से आक्रोश समाज के लोगों का कहना है कि यह माहौल खराब करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास है। तहरीर में आरो...