रुद्रपुर, मई 29 -- खटीमा। खटीमा में धार्मिक स्थल के पीछे स्थित नगर पालिका के डंपिंग जोन में कथित रूप से पशु अवशेष मिलने की घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने इस घटना को धार्मिक भावनाओं से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर डंपिंग जोन बनाया गया है, वहां धार्मिक स्थल के साथ शहीद स्मारक भी स्थित है। इसलिए वहां पूरे नगर का कूड़ा डाला जाना अनुचित है। यह भी पढ़ें- संशोधित::: खटीमा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, नगरपालिका में तालाबंदी ज्ञापन में मांग की गई है कि डंपिंग जोन में मिले पशु अवशेष की घटना की तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार...