गाज़ियाबाद, मई 13 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र में पहले से स्थापित धार्मिक स्थल का विस्तार करने के मामले में यूपीसीडा ने मुकदमा दर्पुज कराया है। ट्रोनिका सिटी सेक्टर बी 1 आवासीय क्षेत्र में वर्षों पुराना एक धार्मिक स्थल है। यूपीसीडा के सहायक प्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विभाग द्वारा वर्ष 2000 में सेक्टर बी 1 में विकास कार्य कराए गए थे। इस दौरान दूसरे धर्म के अज्ञात लोगों ने धार्मिक स्थल का विस्तार करना प्रारंभ कर दिया था। उस समय काम रुकवा दिया था। अब फिर इसे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि इसके लिए भूखंड आवंटित नहीं है। इससे क्षेत्र का माहौल भी खराब हो सकता है। उन्होंने दिल्ली के दरियागंज में रहने वाले चांद बाबा, असगर अली निवासी ट्रोनिका सिटी समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी...