मुरादाबाद, मार्च 13 -- श्री गोगा जी महाराज जाहरवीर दीवान नवमी मेला स्थल की भूमि पर कथित अतिक्रमण कर पार्क बनाए जाने के विरोध में मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रशासन से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम प्रीति सिंह से मुलाकात कर मेला स्थल की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग उठाई। कमेटी के पदाधिकारियों का कहना है कि मेला स्थल की भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर पार्क का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे धार्मिक स्थल की भूमि प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थल की भूमि को सुरक्षित रखा जाए और किसी भी तरह के अतिक्रमण को रोका जाए। मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीएम प्रीति सिंह ने संबंधित क्षेत्र के पटवारी को बुलाकर मेला स्थल की भूमि की पैमाइश करन...