संभल, अप्रैल 3 -- सरायतरीन स्थित एक धार्मिक स्थल की दीवार पर आपत्तिजनक पोस्टर लगाए जाने को लेकर गुरुवार को माहौल गरमा गया। सुबह स्थल पर पहुंचे लोगों ने जब दीवार पर पोस्टर देखे, तो उनका आक्रोश फूट पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टर हटवाकर लोगों को शांत किया। बुधवार रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने धार्मिक स्थल की दीवार पर आपत्तिजनक पोस्टर चस्पा कर दिए थे। गुरुवार सुबह स्थानीय लोग वहां पहुंचे तो पोस्टर लगे देखकर नाराजगी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और विरोध शुरू हो गया।सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। इसके बाद पुलिस ने दीवार पर लगे सभी पोस्टर हटवा दिए। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल की दीवार पर इस तरह के पोस्टर लगाना आपत्तिजनक है और इससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.