संभल, अप्रैल 3 -- सरायतरीन स्थित एक धार्मिक स्थल की दीवार पर आपत्तिजनक पोस्टर लगाए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ शांतिभंग के मामले में कार्रवाई कर चालान कर दिया। बुधवार रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने सरायतरीन स्थित धार्मिक स्थल की दीवार पर किसी ने आपत्तिजनक पोस्टर चस्पा कर दिए थे। गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने हंगामा करते हुए विरोध किया था। सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रण में किया था। इसके बाद पुलिस ने दीवार पर लगे सभी पोस्टर हटवा दिए थे और पोस्टर चस्पा करने वाले की तलाश में जुट गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया और शांतिभंग की कार्रवाई कर चालान कर दिया। थाना प्रभारी उमेश सोलंकी ने बताया कि दीपा सराय निवासी जाकिर के खिला...