शाहजहांपुर, अप्रैल 6 -- ददरौल। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के चौढेरा गांव में मां दुर्गा देवी मंदिर के रास्ते को अवरुद्ध करने का मामला सामने आया है। मंदिर की महिला पुजारी रेनू और ग्रामीणों ने कुछ लोगों पर जमीन पर कब्जा कर रास्ता बंद करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार श्रद्धालु दक्षिण दिशा से मंदिर आते हैं, लेकिन आरोप है कि दबंगों ने वहां जाली लगाकर मार्ग रोक दिया है। इससे आवागमन में दिक्कत हो रही है। मामले की शिकायत तहसील दिवस में की गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मंदिर का रास्ता खुलवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...