रुद्रपुर, जुलाई 8 -- रुद्रपुर, संवाददाता। अयोध्या के श्री राम मंदिर और उत्तराखंड के केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को उपवास रखकर प्रदर्शन किया। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शिव मंदिर 84 घंटा, रम्पुरा में आयोजित उपवास कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष ममता रानी और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि अयोध्या का श्रीराम मंदिर और केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धाम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। यह भी पढ़ें- राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कांग्...