लातेहार, जनवरी 2 -- चंदवा,बरवाडीह प्रतिनिधि। नई सुबह के साथ नये वर्ष 2026 का आगमन हो चुका है। गुरूवार को स्थानीय लोगों ने अपने अपने धार्मिक स्थलों पर मत्था टेक सुख-समृद्धि की कामना कर नये साल की शुरूआत किया। लोग सपरिवार अपने-अपने पसंदीदा पर्यटन स्थल पर पिकनीक मनाते देखे गये। चंदवा में नगर मंदिर, नगर डैम, देवनद तट, बच्चों का पसंदीदा इको पार्क, उंचाई से गिरता मनोरम कांति झरना, हिंडालको पार्क, डुमारो पंचायत के ढोंटी गांव स्थित झुनझुनिया वाटर फॉल समेत कई दर्शनीय स्थल पर लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर पिकनीक का लुत्फ उठाया। इधर नव वर्ष को लेकर चंदवा पुलिस सभी चौक-चौराहों पर मुस्तैद रही और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती से वाहन जांच अभियान चलाया गया । उधर बरवाडीह के लोगो ने पहाड़ी मंदिर, पंचमुखी, आदिशक्ति महावीर मंदिर सहित अन्य मंदिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.