नई दिल्ली, जून 2 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली भाजपा कार्यालय में सोमवार को महारानी अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संगम लाल गुप्ता ने उनको पुष्पांजलि अर्पित की। हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर भारतीय संस्कृति, जनसेवा, महिला सशक्तिकरण और सुशासन का अनुपम उदाहरण हैं। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में शासन की बागडोर संभालकर न्यायपूर्ण और जनकल्याणकारी प्रशासन स्थापित किया। काशी, सोमनाथ, उज्जैन और गया सहित कई धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण और पुनर्निर्माण में उनका योगदान अविस्मरणीय है। यह भी पढ़ें- लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की...