अररिया, मई 12 -- अररिया, निज संवाददाता उत्तर बिहार व सीमांचल क्षेत्र के लिए बहुप्रतीक्षित अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन को रेल मंत्रालय से मंजूरी मिलना अत्यंत स्वागतयोग्य है। इस महत्वपूर्ण पहल के लिए सांसद प्रदीप सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।सांसद प्रदीप सिंह ने कहा कि इस ट्रेन के संचालन से अररिया, नरपतगंज,फारबिसगंज,खवासपु,लक्ष्मीपुर, बरदाहा, कालियागंज,गलगलिया सहित सीमांचल क्षेत्र के लाखों लोगों को देश के प्रमुख शहरों से सीधी रेल कनेक्टिविटी प्राप्त होगी। इससे व्यापार,रोजगार, शिक्षा एवं सामाजिक संपर्क को नई गति मिलेगी।उन्होंने कहा कि यह ट्रेन न केवल यातायात की सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि धार्मिक एवं पर्यटन दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी। यह...