सिद्धार्थ, जुलाई 11 -- सिद्धार्थनगर, इन्द्र मणि पाण्डेय। शहर के बीएसए ग्राउंड में शनिवार को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 151 जोड़ों ने अपने धार्मिक रिति रिवाज के साथ एक-दूजे का हाथ थाम नए जीवन की शुरुआत की। सामाजिक समरसता और सर्वधर्म सद्भाव का संदेश देते इस आयोजन में हिन्दू, मुस्लिम और बौद्ध समुदाय के जोड़ों का विवाह उनकी-अपनी धार्मिक परंपराओं के अनुसार सम्पन्न कराया गया। यह भी पढ़ें- Deoria News: सामूहिक विवाह में आज 500 जोड़े थामेंगे एक-दूजे का हाथ सामूहिक विवाह समारोह में 95 हिंदू, 36 बौद्ध व 20 मुस्लिम समुदाय के जोड़ों का विवाह हुआ। हिंदू जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए, मुस्लिम जोड़ों का निकाह मौलानाओं ने पढ़ाया, जबकि बौद्ध समुदाय के जोड़ों का विवाह उनकी धार्मिक परंपराओं के अनुसार हुआ। सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि...