सिद्धार्थ, फरवरी 28 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज मंगल भवन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 207 जोड़े धार्मिक रीति रिवाज के साथ वैवाहिक बंधन में बंधे। सांसद जगदंबिका पाल, विधायक सैयदा खातून, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एसपी डॉ.अभिषेक महाजन शादी के साक्षी बने और वर-वधु को आशीर्वाद दिया। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे से ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संबंधित जोड़े व उनके परिजनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। करीब एक बजे डीएम व एसपी के अलावा विधायक सैयदा खातून व पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे जबकि करीब डेढ़ बजे सांसद जगदंबिका पाल का आगमन हुआ। जन प्रतिनिधियों व आला अधिकारियों ने भगवान गणेश के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.