छपरा, अप्रैल 17 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को अपनी धार्मिक यात्रा के जरिए सारण के विकास को लेकर एक स्पष्ट और मजबूत संदेश दिया। दोपहर 3:20 बजे जैसे ही उनका काफिला सोनपुर स्थित पावन बाबा हरिहर नाथ मंदिर परिसर पहुंचा, पूरा इलाका सम्राट चौधरी जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। यह यात्रा भले ही धार्मिक आस्था से जुड़ी रही हो, लेकिन इसके राजनीतिक और विकासात्मक मायने भी उतने ही गहरे माने जा रहे हैं। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की कर्मभूमि और हरि-हर की इस ऐतिहासिक धरती को नमन करने मुख्यमंत्री पहली बार पटना से सीधे किसी जिले के दौरे पर निकले। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पटना से बाहर निकले सम्राट चौधरी, परिवार के साथ कहां गए? राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह दौरा केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सारण...