कानपुर, अगस्त 16 -- कानपुर। जया श्रीवास्तव के नेतृत्व में 55 यात्रियों का धार्मिक यात्रा दल दतिया, सीहोर, महाकाल एवं ओंकारेश्वर के लिए रवाना हुआ। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व दीपेश श्रीवास्तव, अनूप निगम, अभिमन्यु सक्सेना ने बधाई दी। अभिमन्यु सक्सेना ने कहा कि ऐसी यात्राएं लोगों को जोड़ने और सकारात्मक वातावरण बनाने का माध्यम हैं। जया श्रीवास्तव ने सभी सहयोगियों एवं यात्रियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य लोगों को साथ जोड़ना और धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...