गोरखपुर, जुलाई 30 -- सेंवई बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। मध्य प्रदेश में धार्मिक यात्रा के दौरान हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बेलीपार क्षेत्र के भौवापार निवासी कक्षा सात के छात्र अमित गुप्ता की गुरुवार को लखनऊ के केजीएमयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कन्हैयालाल गुप्ता अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ महाकाल, ओंकारेश्वर और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए गए थे। इंदिरा सागर डैम के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़ी थी। तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी,जबकि ममता गुप्ता और उनके पुत्र अमित गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया गया। कई दिनों तक चले इलाज के बावजूद गुरुवार को अमित ने दम तो...