चतरा, मई 25 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि हंटरगंज थाना परिसर में रविवार को बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई । जिसकी अध्यक्षता एसडीपीओ सनी वर्धन ने किया।वही संचालन थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने किया। बैठक में दोनो सामुदाय के लोग शामिल हुए। बैठक में उपस्थित दोनों समुदाय के लोगो ने बकरीद पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का संकल्प लिया। वहीं पंचायत स्तर पर त्योहार की तैयारी का जानकारी एसडीपीओ, पुलिस इंस्पेक्टर, बीडीओ और थाना प्रभारी ने लिया। लोगों को संबोधित करते हुए एसडीपीओ ने कहा कि बकरीद का पर्व आपसी भाईचारगी के साथ मानये। ऐसी बातों से पूरी तरह परहेज करें जिससे सम्प्रादायिक रूप न ले। थाना प्रभारी ने कहा कि बकरीद पर्व को लेकर पुलिस असमाजिक तत्वो व हुड़दिंगियो पर पैनी रखेगी। साथ ही दोनों समुदाय के लोगों से अपील किया कि कि...