कन्नौज, फरवरी 24 -- छिबरामऊ, संवाददाता। होली व रमजान के अलावा अन्य त्योहारों को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। जहां लोग त्योहार को लेकर उत्साहित हैं। वहीं पुलिस और प्रशासन ने भी कमर कस ली है। इसी के तहत त्योहार पर शांति व्यवस्था व आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली में पीस कमेटी की मीटिंग की गई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विष्णुकांत तिवारी ने बैठक में मौजूद सभी धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद करते हुए उन्हें आगामी होली एवं अन्य त्योहारों को शांति पूर्वक मनाने और किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाने के बारे में समझाया गया। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति धार्मिक भावनाएं भड़काने या दुष्प्रचार करने का प्रयास करेगा, तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.