मुरादाबाद, जनवरी 3 -- भोजपुर थाना क्षेत्र में एक युवक के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज किया गया है। युवक पर सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जैसे हिंदू संगठनों को आतंकवादी संगठन बताने का आरोप है। विश्व हिंदू परिषद मुरादाबाद (ग्रामीण) के जिला मंत्री किशन पाल ने भोजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक को इस संबंध में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर एक वीडियो मिला, जिसमें शराफत नाम के युवक खुद को भोजपुर धर्मपुर का निवासी बताया है और अपने को आजाद समाज पार्टी का पदाधिकारी भी बता रहा है। संगठन के किशन पाल ने कहा कि इस टिप्पणी से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और हिंदू समाज में रोष है। पुलिस ने आरोपी शराफत अली के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर...